Skip to content

Menu

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jun    

Categories

  • Hindi
  • Uncategorized

Copyright jaagransamchar.site 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress

jaagransamchar.site
You are here :
  • Home
  • Hindi
  • अभिनेत्री सीरत कपूर ने फैंस  से शेयर किया अपना इन्टेन्स वर्कआउट वीडियो, वीडियो देख फैंस हुए बेकाबू 
Written by bme3668@gmail.comJune 11, 2025

अभिनेत्री सीरत कपूर ने फैंस  से शेयर किया अपना इन्टेन्स वर्कआउट वीडियो, वीडियो देख फैंस हुए बेकाबू 

Hindi Article

 

बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर से हटकर कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सीरत कपूर, जो अपनी मेहनत और फिटनेस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि फिट और हेल्दी रहने के लिए मेहनत और लगातार कोशिश करना ज़रूरी है।

सीरत कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त पिलाटे वर्कआउट का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो कोर स्टिक्स और पिलाटे चेयर की मदद से अपनी कोर बॉडी (पेट और कमर के आसपास की मसल्स) पर काम करती नज़र आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Channelising my inner prowess through the core stixs and the chair @thepilatesstudiomumbai ❤‍🔥”  कोर स्टिक्स का ये वर्कआउट खासतौर पर कोर स्ट्रेंथ, बैलेंस और बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। सीरत की मेहनत देखकर साफ है कि वो अपने दिमाग और शरीर दोनों को फिट रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

वर्कआउट के दौरान सीरत ने ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रालेट और हाई वेस्ट मेष लेगिंग्स पहनी थी। बिना मेकअप और हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल में वो काफी स्टाइलिश लग रही थीं। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की। किसी ने लिखा, “किलर लुक  🔥🔥” तो किसी ने कहा, “इंस्पायरिंग!”

भले ही सीरत कपूर का शूटिंग शेड्यूल कितना भी बिज़ी हो, वो अपनी फिटनेस के लिए समय ज़रूर निकालती हैं। उन्हें पिलाटे करना बेहद पसंद है, जिससे बॉडी स्ट्रॉन्ग, फ्लेक्सिबल और एक्टिव बनी रहती है।

काम की बात करें तो, सीरत कपूर जल्द ही अपने पैन-इंडिया प्रोजेक्ट ‘जत्स्यम मरणम ध्रुवम’ में नज़र आएंगी, जो पांच भाषाओं में रिलीज़ होने वाला है। वाकई में, सीरत कपूर ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं।

You may also like

पंचायत सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, 24 जून को आएगा नया धमाका!

किसानों को नवीन कृषि तकनीक को अपनाने की जरूरत – मंत्री भागीरथ चौधरी

वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘युवा रोजगार मेला’

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jun    

Categories

  • Hindi
  • Uncategorized

Archives

  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025

Categories

  • Hindi
  • Uncategorized

Copyright jaagransamchar.site 2026 | Theme by ThemeinProgress | Proudly powered by WordPress